-
पुरानी पेंशन के लिये कर्मचारी लामबन्द
बृजेश यादव
खुटहन, जौनपुर। सरकार द्वारा पुरानी पेंशन के बदले UPS देने के विरोध में अटेवा/NMOPS के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय बंधु के निर्देश पर अटेवा खुटहन के ब्लॉक अध्यक्ष आनंद स्वरूप यादव के नेतृत्व में सैकड़ों शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने मंगलवार को बीआरसी खुटहन पर UPS की प्रतियां जलाकर विरोध प्रदर्शन किया।
UPS गो बैक गो बैक नारे के साथ अटेवा अध्यक्ष ने कहा कि कर्मचारियों के बुढ़ापे की लाठी पुरानी पेंशन को हूबहू बहाल किया जाना चाहिए। यह कैसा लोकतंत्र है जहां राजनेताओं और कुछ लोगों को पुरानी पेंशन और कर्मचारियों के लिए नई पेंशन योजना लागू की जा रही है। जब तक सभी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन नहीं मिल जाती तब तक अटेवा संघर्ष जारी रखेगा।
विरोध प्रदर्शन में विनय वर्मा, ध्रुव यादव, राजकुमार यादव, हौसिला प्रसाद यादव, नवीन शर्मा, मेवा लाल यादव, विवेकानंद यादव, रविंद्र गुप्ता, कृष्ण कमल वर्मा, जयहिंद यादव, देशबंधु गौतम, सरोज गौतम, दिलीप यादव, दिव्यांशु सिंह, दीपचंद सरोज, सुशील यादव, आनंद सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।