Home आप की उम्मीद Jaunpur News: उद्योग व्यापार मण्डल ने 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया
फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय नगर में उद्योग व्यापार मंडल ने 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल और नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल के नेतृत्व में स्वामी विवेकानंद तिराहे पर तिरंगा झंडा फहराया गया।
झंडा फहराने के बाद सभा को संबोधित करते हुए तहसील अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि व्यापारी देश के विकास में सबसे ज्यादा योगदान देता है। व्यापारी बंधुओं को एकजुट होना चाहिए। विश्वास दिलाया कि उद्योग व्यापार मंडल व्यापारियों के सुख—दुख में उनके साथ है।
नगर अध्यक्ष अर्पित जायसवाल ने भी व्यापारी एकता पर जोर देते हुये कहा कि व्यक्ति देश के संविधान का सबसे ज्यादा सम्मान करता है और उसके दिए गए टैक्स से ही सारी व्यवस्था चलती है। किसी भी व्यापारी को कोई समस्या हो तो तत्काल इसका निराकरण किया जाएगा। अंत में कार्यक्रम संयोजक संतोष सेठ ने आभार ज्ञापित किया।
इस अवसर पर संरक्षक डॉ एसएल गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष रविकांत जायसवाल, डॉ ज्ञानचन्द्र चित्रवंशी, डॉ देवी प्रसाद पुष्पजीवी, डॉ तारिक शेख, राजेश सिंह, मनोज जायसवाल, महामंत्री सौरभ सेठ, सुनील अग्रहरि टप्पू, इरशाद अहमद, अजय अग्रहरि, वीरेंद्र जायसवाल, ओम चौरसिया, मुस्तकीम अहमद, किशन अग्रहरि, आशीष प्रीतम, कृष्णकांत सोनी, मनीष अग्रहरि आलोक गुप्ता सहित तमाम लोग मौजूद रहे।








