Jaunpur News: गणतंत्र दिवस पर जगदीश नारायण राय ने भूतपूर्व सैनिकों का किया सम्मान

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। गणतंत्र दिवस पर पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जफराबाद के विधायक जगदीश नारायण राय अपने आवास कबीरूद्दीपुर में झंडारोहण करके जनपद के कोने—कोने से आए पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण करते हुये अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि सैनिक हमारे देश के हिफाजत के लिए दूर दराज बॉर्डर पर रहते हैं।

उनका सम्मान करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों को कोई भी समस्या हो तो सभी लोग मिलकर उनकी समस्या का समाधान करें। उन्होंने आश्वासन दिया कि पूरे जनपद के जितने भी पूर्व सैनिक हैं। कोई समस्या होती है। मुझे अवगत कराये। मैं सैनिकों के लिए हमेशा आगे रहूंगा। विधायक जी के इस पहल से जनपद में चर्चा का विषय बना हुआ है।
इस अवसर पर दिनेश यादव फौजी, कमलेश यादव फौजी, हवलदार फौजी, शिवशंकर फौजी, लालजी यादव फौजी, श्याम लाल यादव फौजी, संतोष यादव फौजी, ओम प्रकाश राजभर, कृष्ण कुमार दुबे, रमाकांत मिश्रा, राज बहादुर यादव, विजय बहादुर यादव, प्रमोद यादव, मनोज यादव, बनारसी यादव, महेंद्र मिश्रा, ओम प्रकाश पाण्डेय, ध्यानचंद दुबे, आशीष यादव सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur