Jaunpur News: मातृशक्ति स्वरूप महिला कांग्रेस कमेटी ने धूमधाम से मनाया 76वां गणतंत्र दिवस

विपिन मौर्य
मछलीशहर, जौनपुर। कांग्रेस महिला कमेटी जौनपुर के कैम्प कार्यालय पर 76वां गणतंत्र दिवस पूरे जोश—ख़रोश परम्परागत ढंग से हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सर्वप्रथम रेखा सिंह ज़िलाध्यक्ष महिला कांग्रेस ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। तत्पश्चात राष्ट्रगान एवं झंडा गीत गाया गया।
तुरन्त गाजे—बाजे के साथ मछलीशहर नगर भ्रमण तिरंगे झंडे साथ प्रभातफेरी करने तमाम महिला कार्यकत्री ने भारत माता की जय, 26 जनवरी ज़िन्दाबाद, महात्मा गांधी, डा० भीम राव अम्बेडकर, लाल बहादुर शास्त्री, चन्द्रशेखर आज़ाद, वीर अब्दुल हमीद, इन्दिरा गांधी, राजीव गांधी, वीर भगत सिंह-अमर रहें जैसे तमाम बलिदानियों के अमर रहे के गगनभेदी नारे लगाये गये जो दर्शकों को अनोखा दृश्य देखने में लगा। अन्त में मिष्ठान वितरण के पश्चात रेखा सिंह ने आयीं समस्त बहनों को गले मिलकर आभार जताया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur