Jaunpur News: सरायख्वाजा पुलिस ने गैरइरादतन हत्या से सम्बन्धित अभियुक्तों को धर दबोचा

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ के निर्देशन में शासन द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर रोक लगाने व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में धारा 105 बीएनएस थाना सरायख्वाजा से सम्बन्धित अभियुक्तगण विमलेश गौतम पुत्र राम किशुन गौतम एवं रामकिशुन गौतम पुत्र पतिराम गौतम निवासीगण जर्रो थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार कर लिया।
इसके बाद थाने पर लाकर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये चालान न्यायालय भेज दिया। उपरोक्त के पास से एक आलाकत्ल लकड़ी का डण्डा बरामद हुआ। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्र0नि0 विनय प्रकाश सिंह, हे0का0 उमेश कुमार, का0 अभिषेक यादव एवं का0 मनोज कुमार शामिल रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur