बीबी सिंह
मंगरौरा, प्रतापगढ़। स्थानीय विकास खंड के अंतर्गत ग्रामसभा सराय रजई और ग्राम सभा अतरसंड में राजस्व विभाग के हल्का लेखपाल अजय यादव और कानून गो ने वितरित किया कम्बल।
ठंडी से बचने के लिए कम्बल पाकर ग्रामीणों के चेहरे पर खिली मुस्कान। ग्रामीणों ने इस नेक कार्य के लिए राजस्व विभाग टीम की सराहना किया। सराय रजई के ग्राम प्रधान राम कलप यादव ने कम्बल वितरित कराने में राजस्व टीम का सहयोग किया।
इस दौरान सीता देवी, गीता चौरसिया, कृपाली, अशोक कुमार, संतराम, श्यामकली, पतिराजी, अमरावती, आशा पाल, शोभा देवी, छोटका देवी, राम किशुन, प्रेम देवी, हीरा लाल, राम मिलन, मुन्नी देवी, रामयश, अमरजीत, खलीकुननिशा, रियाबुलनिशा सहित अन्य जरूरमतन्दों को कम्बल दिया गया।








