राष्ट्रीय महासचिव बनाये जाने पर गृह क्षेत्र में छायी खुशी

मऊ। अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के शीर्ष नेतृत्व द्वारा शैलेन्द्र जायसवाल दिल्ली को राष्ट्रीय महासचिव मनोनित करने पर उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकिशोर पापा मोदी सहित वरिष्ठ जनों अजय जायसवाल लखनऊ, अजय कुमार जायसवाल दिल्ली, अशोक जायसवाल इंदौर, प्रदीप भाई जायसवाल बड़ोदरा, प्रकाश चौधरी बड़ी सादड़ी चित्तौड़, ईश्वर चंद्र साव मुंबई आदि के प्रति आभार जताया।
साथ ही कहा कि मैं दायित्व का पूर्ण रूप से निर्वहन करने उसके अनुरूप समाज की सर्वांगीण उन्नति और सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा। बता दें कि श्री जायसवाल कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए कई राजनैतिक पदों पर रह चुके हैं।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व प्रचारक हैं। दिल्ली प्रान्त के संयोजक बजरंग दल (विहिप) के पद पर भी रहे हैं। लोकसभा सांसद एवं पूर्व राज्यमंत्री उत्तर प्रदेश के निजी सचिव भी रह चुके हैं। उत्तर रेलवे एवं उत्तर पूर्व रेलवे के जोनल उपभोक्ता सलाहकार समिति के सदस्य भी रह चुके हैं। वहीं जानकारी होने पर श्री जायसवाल के गृह क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गयी है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur