डीएम ने कुष्ठ रोग मरीजों को दिया फल, बर्तन, कम्बल

मुसैब अख्तर
गोण्डा। जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने कुष्ठ सेवा केंद्र बहराइच रोड गोंडा में कुष्ठ निवारण दिवस/शहीद दिवस पर जनपद के कुष्ठ रोग के मरीजों को फल, बर्तन, साबुन, कंबल, चप्पल आदि सामग्री का वितरण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को शपथ दिलाई।
वहीं वितरण के दौरान सभी मरीजों को कुष्ठ रोग निवारण की दवा भी वितरित की गयी। साथ ही मरीजों को दवा के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। कार्यक्रम के दौरान स्पर्श कुष्ठ रोग निवारण जागरूकता अभियान रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
उन्होंने बताया कि इस रैली के माध्यम से जनपद के अन्य जन सामान्य लोगों को कुष्ठ रोग निवारण के संबंध में जागरूक किया जाएगा, तथा इसकी दावों का बराबर सेवन करके कुष्ठ रोग को दूर भगाया जाएगा।
भारत के स्वतन्त्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहूति देने वाले अमर शहीदों की स्मृति में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दो मिनट का मौन-धारण किया गया। इस मौके पर सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। सभी ने अमर शहीदों को याद करते हुए उनसे प्रेरणा लेने का संकल्प लिया।
कलेक्ट परिसर में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम पर जनपद के टीवी मरीजों को स्वयं सहायता समूहों (अरगा) द्वारा तैयार किए गए पोषण पोटली का डीएम ने किया वितरण। जनपद के टीवी मरीजों को विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा गोद लिया गया और यह संकल्प लिया गया उनके द्वारा की इन मरीजों की दवा एवं खान-पान पर विशेष ध्यान रखते हुए सभी मरीजों को टीवी से मुक्त किया जाएगा।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी राजीव मोहन सक्सेना, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी जय गोविंद सिंह, कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के पदाधिकारी मनमोहन अरोड़ा सहित सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारियों के उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur