Jaunpur News: गायक आशीष पाठक अमृत जल्द ही दूरदर्शन पर दिखेंगे

जौनपुर। जनपद से सटे बाजार रामदयालगंज कुकुरिहांव हरखपुर पचोखर निवासी आशीष पाठक अमृत जल्द ही दूरदर्शन चैनल पर अपने गीतों की प्रस्तुति करते हुए दिखेंगे। विगत कुछ दिन पहले आशीष पाठक के दो गाने की शूटिंग दूरदर्शन चैनल में लखनऊ में हुआ।

  

कार्यक्रम का संचालन संतोष राय शालू श्रीवास्तव ने किया। डायरेक्टर संजय दुबे व शिव तिवारी के निर्देशन में श्री पाठक के गीत मुन्नी के फीस ना भराईल बड़ी मजा प्रधानी में, हे राजा जी चला संगम नहाए शूट हुआ। श्री पाठक इससे पहले महुआ, दबंग व आस्था चैनल पर अपने गाने की प्रस्तुति दे चुके हैं।

श्री पाठक के इससे पहले मेरे राम की नगरिया…, हे जगजननी सीरीज लॉन्च हो चुके हैं। वे बिहार महोत्सव, श्रृंगवेरपुर महोत्सव, प्रयाग महोत्सव सहित मुंबई में भोजपुरी रत्न से भी सम्मानित हो चुके हैं।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur