Jaunpur News: संगठन शैक्षिक हितों की अनदेखी को नहीं करेगा बर्दाश्त: शिववचन

  • ऊसरपुर प्राथमिक विद्यालय में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी आयोजित

अरविन्द यादव
केराकत, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के उसरपुर गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय पर शुक्रवार की दोपहर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के तत्वाधान में शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष शिवबचन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।संगोष्ठी में शिक्षक के तमाम समस्याओं पर चर्चा की गई।
इस दौरान संगठन के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम मिलन यादव की सर्वसम्मति से विदाई करके वरिष्ठ उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजेश यादव को दी गई।इस बाबत शिववचन यादव ने कहा कि संगठन शैक्षिक हितों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शैक्षिक हितों के लिए संगठन हमेशा आगे खड़ा रहेगा।
इस अवसर पर ब्लॉक मंत्री धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष जितेंद्र यादव, संयुक्त मंत्री विनय मिश्र, ब्लॉक मीडिया प्रभारी बृजेश गौतम, ब्लॉक महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रागिनी देवी के साथ ब्लॉक के सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्रांति स्टालिन ने किया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur