857 की क्रान्ति ने झांसी को विश्व में पहचान दिलायी: अरविन्द वशिष्ठ

मुकेश तिवारी
झांसी। ब्रह्म विभूति स्मृति न्यास के तत्वावधान में झांसी नगर का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अरविंद वशिष्ठ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप पूर्व सभासद सत्येंद्र पुरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक पांडेय ने किया। मुख्य अतिथि अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि वीरागना की महानगरी में पहली बार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। हम सब उसका बढ़—चढ़कर स्वागत करते हैं।
31 जनवरी 1618 से आज तक झांसी ने बहुत कुछ देखा है लेकिन 1857 में हुई क्रांति में स्वतंत्रता की प्रथम दीप शिखा वीरांगना महारानी लक्ष्मी बाई ने झांसी को विश्व पटल पर पहचान दिलाई। उसके बाद दादा ध्यानचंद ने हॉकी के जादूगर के रूप में झांसी के नाम को विश्व में रोशन किया। झांसी में अनेक विभूतियां ने जन्म लिया, हम सबको शत-शत नमन करते हैं और स्थापना दिवस पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस अवसर पर संजय दुबे, राकेश अमरया, अवधेश महाराज, अभिषेक कनौजिया, अमित चक्रवर्ती, मनीष रैकवार, हैदर अली, सिद्धार्थ गौतम, निखिल पाठक, मदन तिवारी, प्रखर पंडित सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur