विनोद खण्डकर आल इण्डिया हॉकी का खिताब का सेहरा लखनऊ के सर

मुकेश तिवारी
झांसी। साई लखनऊ ने 14वीं विनोद खांडेकर अंडर-21 ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता की विजेता बन गई। फाइनल में उसने हॉकी छात्रावास झांसी को 4-0 से शिकस्त देकर प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व ओलंपियन अर्जुन अवार्डी एमपी सिंह एवं ओलंपियन सुजीत सिंह ने व्यक्तिगत पुरस्कारों के साथ विजेता टीम को 31 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी एवं उपविजेता टीम को 21 हजार रुपए नगद व ट्रॉफी प्रदान की। टूर्नामेंट के बेस्ट फॉरवर्ड लखनऊ मोहित, वेस्ट गोल कीपर पियूष, बेस्ट हॉफ बैक रितेश और बेस्ट डिफेंडर झांसी छात्रावास के शुभांकर को पुरुस्कृत किया गया।
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच लखनऊ के प्रशांत को अल्फा हॉकी मुख्य अतिथि ने प्रदान की। विशिष्ट अतिथि बसेरा ग्रुप के एमडी वीरेंद्र राय, प्लांट हेड माइसेन सीमेंट जीडी रावल, सुजीत मालिक, शांतनु रघुवंशी, इंडियन ऑयल के सीनियर डिपो मैनेजर संदीप विश्वकर्मा, निखिल सिंह, अमित कुमार पूर्व उपसभापति नगर निगम जुगल शिवहरे ने भी कई विशेष पुरुस्कार प्रदान किए।
पूर्व हॉकी खिलाड़ी ओम प्रकाश शर्मा, आरके चतुर्वेदी, हीरा लाल कुशवाहा और असलम खान को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि अर्जुन अवॉर्डी पूर्व ओलंपियन एमपी सिंह का स्वागत पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर एवं ओलंपियन सुजीत सिंह बेज अलंकरण व बुकें भेंट करके किया। अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत अशोक ओझा, सलीमुद्दीन, चन्द्र मोहन राय, मुन्ना लाल कुशवाहा ने बेज लगा एवं बुकें भेंट कर किया। टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों का चयन समिति के एसके सूरी, नौबत सिंह, अशोक सेन पाली ने चयन किया।
इस अवसर पर संजय गौतम, विनम्र खण्डकर, नरेंद्र गोस्वामी, सुरेश भगोरिया, राजेश भण्डरिया, जेपी तिवारी, असलम खान, अनिल संज्ञा, रामाकांत चतुर्वेदी, राजेश चौबे, लखन लाल, विजया खंडकर, विनयी खंडकर, स्नेहल खांडकर, सुनील कुशवाहा, आर.पी. सिंह, अनिल कश्यप, बृजेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विवेक देव व सुनील शर्मा ने किया। आयोजन सचिव पूर्व अंतराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खण्डकर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। टूर्नामेंट के डायरेक्टर राजेश बिहारी नागपुर, टेक्निकल ऑफिशियल प्रभा गुप्ता मुंबई, अंपायर सचिन चौहान लखनऊ, बलबंत सिंह गोरखपुर, रूपेंद्र कुमार, अमित गुप्ता, जावेद खान, जावेद अल्ताफ, सुनीता तिवारी, सतीश चंद लाला ऑफिशियल की भूमिका में रहे।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur