20 किमी गति सीमा तय, फिर भी 30 किमी से अधिक रफ्तार से चल रहे ई—रिक्शा

अमित त्रिवेदी
हरदोई। पुलिस अधीक्षक नीरज जादौन के आदेश के बाद पुलिस द्वारा ई रिक्शा रोक करके 20 किमी प्रति घंटा गति सीमा के स्टीकर लगाए गए हैं लेकिन थाना कोतवाली देहात के बिल्कुल सामने पुलिस की मौजूदगी में ई रिक्शा 30 किमी से अधिक रफ्तार में जाता हुआ तेजस टूडे के कैमरे में हुआ कैद।
वह भी 30 किमी गति ई रिक्शा चालक ने थाने को नजदीक आते देखकर ली जबकि इसके पहले रफ्तार अधिक थी और सवारी भी महिला व पुरुष मिलाकर 8 थीं। ई रिक्शों पर 4 सवारी बैठाकर चलाने का आदेश एसपी साहब का है लेकिन पुलिसकर्मियों द्वारा ऐसे आदेशों को आखिर क्यों नजरंदाज किया जा रहा है?

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur