प्रमोद गोस्वामी
संत कबीर नगर। तहसील धनघटा क्षेत्र के बालमपुर में महाराजा सुहेलदेव जी की 1016वीं जयंती समारोह हुआ जहां क्षेत्रिय लोगों के साथ सुहेलदेव पार्टी के तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विनोद राजभर राष्ट्रीय सचिव के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मी प्रसाद राजभर रहे।
मुख्य अतिथि ने महाराजा सुहेलदेव की वीरता को याद करते हुए कहा कि उस समय हिन्दू राजाओं में अकेले महाराजा सुहेलदेव जी ने सालार गाजी को परास्त कर हिन्दू धर्म का परचम लहराया जो इतिहास में दलित शोषित समाज के परचम को बुलंद किया। आज वहीं समाज हर क्षेत्र मे पीछे होता जा रहा है। जैसे शिक्षा, नौकरी, राजनीत सहित तमाम क्षेत्रों मे पीछे है। आज उनको राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर का कारवां शोषित दलित समाज को मुख्य धारा में लेकर चलने का काम किया है।
वहीं धनघटा विधानसभा की समाज सेविका मालादेव ने गरीब महिलाओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजकरण राजभर ने किया। इस अवसर पर कृष्ण कुमार मंडल अध्यक्ष, पीतांबर राजभर, रामशब्द राजभर, सुनील कन्नौजिया, पुरुषोत्तम राजभर, ऋतिक जायसवाल, उमेश राजभर जिलाध्यक्ष, नरोत्तम सिंह राठौड़ जिला उपाध्यक्ष सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।