Jaunpur News: करौदी में मनायी गयी महाराजा सुहेलदेव की 1016वीं जयन्ती

  • प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र अंतर्गत करौंदी गांव में रविवार को राष्ट्रीय चक्रवर्ती सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर की 1016वीं जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि सोंधी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह ने दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम की शुरुआत किया।
इस मौके पर उन्होंने कार्यक्रम का शुरुआत करते हुए चित्र पर माल्यार्पण किया जिसके बाद मुख्य अतिथि और ओबीसी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष भोले राजभर का ग्राम प्रधान पूर्णमासी राजभर ने माल्यार्पण करके स्वागत किया।
इस दौरान श्री सिंह ने महाराजा जी के कार्यों का उल्लेख करते हुए उनके विचारों पर प्रकाश डाला। साथ ही जिला उपाध्यक्ष भोले राजभर ने सम्राट महाराजा सुहेलदेव राजभर ने विरता का वर्णन करते हुए अपने समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज में रहने की बात कही जिससे समाज को आगे बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर दूधनाथ यादव, विजय कश्यप, नीरज राजभर, जोगिंदर राजभर, विनोद राजभर, संजय प्रधान, अमरदेव गौतम प्रधान, शेर बहादुर प्रधान, राम बच्चन, अंबिका, जमादार यादव, सेमई, दलसिंगार, रोशन लाल, प्यारे लाल, साहेब राज, दुबे लाल, चिंतू, पंकज, रविराम, अंकित, आनंद, ऋतिक, अमित, सुजीत, आदि लोग उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान पूर्णमासी राजभर ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा किया। कार्यक्रम का संचालन पुनीत सिंह ने किया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur