Home JAUNPUR Jaunpur News: अश्वनी यादव ने दौड़ में मारी बाजी
-
खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों का होता है विकास: आलोक
तरूण चौबे
सुजानगंज, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के सबेली ग्रामसभा में नेहरू युवा केंद्र द्वारा ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़, वॉलीबॉल, कुश्ती, (बालक वर्ग) और स्लो साइक्लिंग, बैडमिंटन (बालिका वर्ग) का आयोजन हुआ। विजेता को जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि आलोक सिंह ने पुरस्कृत किया।
इस खेल के दौड़ प्रतियोगिता में दो राउंड में दौड़ कराया गया जिसमें 400 मीटर बालको की दौड़ में अश्वनी यादव प्रथम स्थान, सुमित तिवारी द्वितीय और अनुराग गुप्ता तृतीय स्थान पर रहे। स्लो साइक्लिंग में प्रथम स्थान पर अंशिका यादव, द्वितीय स्थान पर प्रिया यादव और तृतीय स्थान पर प्राची रही। बॉलीवाल प्रतियोगिता में भी चार टीमें थीं जिसमें सबेली विजेता और तिलहरा उपविजेता रही।
विजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए मुख्य अतिथि आलोक सिंह ने कहा कि खेल से शारीरिक और मानसिक दोनों विकास होता है, इसलिए इस तरह का आयोजन होते रहना चाहिए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के स्वयंसेवक संचित तिवारी ने किया।इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनिल पांडेय, छोटे लाल मिश्र, धर्मेंद्र पांडेय, आदर्श तिवारी, प्रतीक उत्कर्ष, रोहित, नितेश मिश्र सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।








