अब्दुल मोबीन सिद्दीकी
उतरौला, बलरामपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार ग्राम महुआ धनी में खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाना और कार्यकर्ताओं में जोश भरना था। इस अवसर पर सपा के कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें जिला अध्यक्ष राकेश यादव (विधायक गैसड़ी), जिला महामंत्री मानिक लाल कश्यप, रामसागर अकेला, सफीउल्लाह, रामदयाल यादव, परवेज, शत्रोहन वर्मा, डॉक्टर एहसान खान, कृष्ण कुमार यादव (विधानसभा अध्यक्ष), ध्रुव राज यादव (जिला पंचायत सदस्य), राधेश्याम जयसवाल (प्रधान, महुआ धनी), जगन्नाथ यादव (जोनल प्रभारी), विनोद यादव (जोनल प्रभारी), अनिल भारती (विधानसभा महासचिव), अमरजीत यादव (महासचिव, विधानसभा), रक्षाराम यादव, गोपी यादव, हीरालाल यादव, पराग यादव, रक्षा राम यादव, जनक राम वर्मा (प्रधान), वसीम प्रधान, रामू यादव, राजेश यादव और रामनरेश यादव आदि शामिल रहे।
जिलाध्यक्ष मानिक लाल कश्यप ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा गरीबों, किसानों और नौजवानों के हित में कार्य करती रही है और आगे भी जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ती रहेगी। विधायक गैसड़ी राकेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के विकास कार्यों को जनता भूली नहीं है। मौजूदा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनता का आक्रोश बढ़ रहा है और आने वाले चुनाव में जनता बदलाव के लिए तैयार है। रामदयाल यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को पूरी ऊर्जा के साथ जनता के बीच जाना चाहिए और समाजवादी पार्टी की नीतियों को प्रचारित करना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने कहा कि सपा हमेशा जनता के विकास और अधिकारों की रक्षा के लिए तत्पर रही है। हमें मिलकर पार्टी को और मजबूत बनाना होगा। खिचड़ी भोज में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान आगामी चुनावों को लेकर रणनीति पर भी चर्चा हुई और सपा कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय रूप से काम करने के निर्देश दिए गए।