नेशनल इक्वल पार्टी ने हिन्दू राष्ट्र रक्षक राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव की मनायी जयन्ती

जितेन्द्र सिंह चौधरी
शिवपुर, वाराणसी। हिन्दू राष्ट्र रक्षक राष्ट्रवीर महाराजा सुहेलदेव जी की 1016वीं जयंती नेशनल इक्वल पार्टी केंद्रीय कार्यालय भरालाई शिवपुर में मनाया गया। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष महिलामंच दिदी वंदना सिंह ने मोमबत्ती जलाकर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
साथ में शशि प्रताप सिंह ने नमन किया जिन्होंने कहा कि सुहेलदेव जी वास्तव में हिन्दू राष्ट्र रक्षक के रूप में देश की माँ बहनों की रक्षा के लिये छोटी सेना के बाबजूद लाखों आतताइयों को अपने राज्य की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया।
महाराजा सुहेलदेव जी को किसी जाति से जोड़कर नहीं देखना चाहिये। समृद्ध हिंदुस्तान के लिये एक अलग पहचान रही उनकी लेकिन कई जाति के लोग राष्ट्रवीर चक्रवर्ती सम्राट को अपनी जाति से जोड़कर उनका अपमान करती आ रही है। जातियों के कर्म सुहेलदेव जी के विपरीत है लेकिन राजनीति करने के लिये उनके नाम का इस्तेमाल करती आ रही है। यह अशोभनीय है।
इसी क्रम में प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने कहा कि जिस राजा ने 21 राजाओं के साथ मिलकर आतताइयों को नकेल कसा, आज उसी राजा को अपने जाति से जोड़कर उनका सम्मान घटा रही है। उनको राजा साहब साल में 1 दिन याद आते है जबकि उनके बताये गये मार्ग से उल्टा ही चलने के काम करते आ रहे है। इस अवसर पर रवि सिंह पटेल, जितेंद्र पटेल, राजू पटेल, सतेंद्र सिंह, सूरज यादव, दिनेश पटेल, अरविंद सिंह, सुमन सिंह, सरिता सिंह, सोनू लाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur