मनरेगा दिवस पर विभिन्न मांगों को लेकर मजदूरों ने ब्लाक पर धरना प्रदर्शन करके निकाली रैली

  • खण्ड विकास अधिकारी व प्रमुख प्रतिनिधि को सौंपा मांग पत्र

जितेन्द्र सिंह चौधरी
राजा तालाब, वाराणसी। मनरेगा दिवस पर संयोजक सुरेश राठौर के नेतृत्व में मनरेगा मजदूर यूनियन ने आराजी लाइन ब्लॉक मुख्यालय पर मनरेगा मजदूरों को काम तथा भुगतान, मजदूरी बढ़ाने के साथ स्वास्थ्य कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन सहित विभिन्न मांगों को लेकर मनरेगा मजदूर यूनियन के सैकड़ों मनरेगा मजदूरों ने रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया।
इस दौरान खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल को मजदूरों ने अपनी मांग पत्र को सौपा। बीडीओ सुरेंद्र सिंह यादव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डा. महेंद्र सिंह पटेल ने उक्त मांगों को जल्द से जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान मनरेगा मजदूर यूनियन के संयोजक सुरेश राठौर ने कहा कि मजदूर परेशान है। मजदूरों की तरफ से लगातार काम की मांग किया जा रहा है लेकिन सरकारी कर्मचारियों की हिला हवाली के चलते काम नहीं मिल रहा है। महंगाई बढ़ती जा रही है तो मजदूरों की मजदूरी इस वर्ष मात्र 7 रुपया बढ़ाया गया है।
उन्होंने कहा कि मनरेगा मज़दूरी में पर्याप्त वृद्धि सातवें वेतन आयोग के अनुसार निर्धारित न्यूनतम दैनिक मजदूरी 800/ रूपये लागू की जाए। वहीं उच्चतम न्यायलय के फैसलें के अनुसार एक समान काम का एक समान वेतन का नियम मनरेगा मजदूरों के लिये लागू किया जाए।
15 दिन के अंदर भुगतान नहीं होने पर वेतन अधिनियम 1936 के तहत मुआवजा दिया जाए।
इस अवसर पर रेनू पटेल, अनिल मौर्य, पूजा, सरोज, मंगरा, सपना, अनिता, आशा, मुस्तफा, आराधना, कविता, सोनी, अंजनी, रामपत्ति, केवला, मनोरमा, प्रियंका, सुमन, चन्दा, राम दुलारी, सुनैना, धर्मा, सुग्गी सहित सैकड़ों मजदूर मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur