प्रशासन से मुर्दा घोषित सचिव महेन्द्र किशोर कपूर ने दिल्ली से आकर प्रशिक्षण केन्द्र पर किया हवन—पूजन

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। अखिल भारतीय महिला स्वैच्छिक सेवा संघ प्रशिक्षण केंद्र मुन्शीगंज प्रशिक्षण केंद्र के सचिव महेंद्र किशोर कपूर जिनका मूल निवास नई दिल्ली है, का उपरोक्त प्रशिक्षण केंद्र संस्था की निर्मित भवन व भूमि हड़पने के लिए भू-माफियाओं द्वारा षड्यंत्र रचकर उनको अरसा पूर्व मृत्यु दिखाया। स्थानीय राजस्व प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट में उन्हें मृत दिखाकर पूरा साथ दिया। प्रभावी सचिव द्वारा जानकारी होने पर स्वयं आकर प्रशिक्षण केंद्र परिसर में सत्य नारायण की पूजा आयोजित किया। और अपने स्टॉप के साथ पूजा—अर्चना करते हुये बोला कि मै अभी जिंदा हूं और यहां के स्थानीय प्रशासन ने तो हमें अरसा पहले ही मृत घोषित कर दिया था। उन्होंने स्थानीय प्रशासन के अधिकारियों और कर्मचारियों से मांग किया कि इस तरह के कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही होनी चाहिए। इस अवसर पर अमरनाथ यादव, सुनीता यादव, महेश नारायण जायसवाल, कालिका प्रसाद शर्मा, राम कुबेर मौर्य, ज़हीर अहमद, प्रभाकर मिश्रा, विजय पांडेय, श्याम सुन्दर पांडेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur