पदाधिकारियों को ईमानदारी से दायित्वों के निर्वहन की दिलायी गयी शपथ

  • राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के पदाधिकारियों का हुआ सम्मेलन

  • सम्मलेन में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बांटा पदाधिकारियों को नियुक्ति प्रमाण पत्र

जितेन्द्र सिंह चौधरी/विनोद कुमार
वाराणसी। राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन का रविवार को शिवपुर में स्थित एक होटल में पदाधिकारी सम्मेलन समारोह का आयोजन हुआ जहां पदाधिकारियों को उनके नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
प्रमाण पत्रों का वितरण राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर उन्होंने पदाधिकारियों को उनके कार्य और दायित्वों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। साथ ही पदाधिकारियों को ईमानदारी से दायित्वों के निर्वहन की शपथ दिलाई। सम्मेलन का आरम्भ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ।
इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण श्रीवास्तव, प्रदेश कार्यक्रम आयोजक सचिव दीप नारायण सिंह, प्रदेश सूचना एवं प्रसार मंत्री संतोष कुमार, मंडल सचिव विनोद कुमार, जौनपुर के उपाध्यक्ष पंकज सिंह, जिला महासचिव अरविन्द यादव सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मानव अधिकार कमीशन के प्रदेश महामंत्री राम अवध और संचालन प्रदेश प्रभारी संजय शुक्ल और प्रदेश सचिव वेदांत कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur