भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता संगठन केशरी से किये गये सम्मानित

गुड्डन जायसवाल
फतेहपुर। भारतीय दोसर वैश्य महासमिति के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता संगठन केशरी सम्मान से सम्मानित किये गये। शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया सम्मान। विगत दिवस लखनऊ में आयोजित भारतीय दोसर वैश्य महासमिति द्वारा आयोजित राष्ट्रीय एवं प्रांतीय कार्यसमिति में जनपद के वैश्य समाज के कर्मठ कार्यकर्ता एवं महासमिति के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को महासमिति द्वारा संगठन केशरी सम्मान से सम्मानित किया गया।
उक्त सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद जी की उपस्थित किन्हीं अपरिहार्य कारणों से नहीं हो सकी थी जिससे उनके सम्मान को जनपद से गये प्रतिनिधिमंडल ने स्वीकार्य किया तथा जनपद वापसी पर उनके प्रतिष्ठान में जाकर महासमिति के जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता एवं महासमिति के संरक्षक संजय गुप्ता ने शाल पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर जिलाध्यक्ष नारायण गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्त को जो सम्मान लखनऊ में प्रदान किया गया है, वह हम सभी के लिये गौरवशाली एवं प्रेरणादायक है। उनके इस सम्मान से हम सभी गौरवान्वित हो रहे हैं।
इस मौके पर राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद गुप्ता ने कहा कि महासमिति द्वारा जो सम्मान मुझे प्राप्त हुआ है, उसका श्रेय हमारी टीम को जाता है और समाज को विश्वास दिलाते हैं कि संगठन ने जो आस्था व्यक्त की है, उसका पूरा सम्मान करते हुये समाज को संगठित करने में तन मन धन से आगे बढाने का कार्य करेंगे।
वहीं इस पर खुशी जताने वालों में राम विशाल गुप्ता, सुशील गुप्ता, साजन गुप्ता, आनंद गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अशोक गुप्ता, शैलेंद्र शरन सिंपल, अरूण जायसवाल, अश्वनी गुप्ता, सुरेश गुप्ता, विकास गुप्ता, अजय गुप्ता आदि प्रमुख रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur