Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी

Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने धूमधाम से मनाया बसंत पंचमी
Jaunpur News: जेसीआई जौनपुर ने ऋतुराज बसंत के आगमन का पर्व बसंत पंचमी बड़े ही श्रद्धा के साथ मनाया। इस पर्व पर संस्था की सभी महिला सदस्यों ने विद्या और बुद्धि की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना बड़े ही विधि विधान और भक्ति गीत संगीत के साथ की।
इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने विश्व के सभी मानवों में आपसी प्रेम, सद्भाव और कल्याण की भावना का सृजन हो, ऐसी मंगलकामना के साथ मां सरस्वती की आराधना की। संस्था की चेयरपर्सन मीनू नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि बसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है। इस दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना होती है। जेसीरेट कोऑर्डिनेटर रविंदर रंजीत कौर ने बताया कि संपूर्ण विश्व के लिए आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है। ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर सीमा अंजनी चक्रवाल ने बुद्धि और ज्ञान का महत्व बताया। गायक पंकज सिन्हा एवं शैली गगन ने भजन गाकर मां की स्तुति की।
इस अवसर पर कंचन पांडेय, सोनी जायसवाल, काजल जायसवाल, सिमरन तिवारी, सीमा अग्रहरि, वंदना गुप्ता, मंजू जायसवाल, आरती जायसवाल, अनीता सेठ, प्रीति जायसवाल, नीलम जायसवाल, पूनम जायसवाल, सची मुस्कान श्रीवास्तव, संस्थाध्यक्ष नीरज श्रीवास्तव, मंडल अधिकारी संदीप पांडेय, संस्था के कोषाध्यक्ष प्रशांत सिंह लकी, आईपीपी आशुतोष जायसवाल, मनीष तिवारी, अभिषेक जायसवाल आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रद्धा जायसवाल ने किया। आए हुए सभी अतिथियों प पदाधिकारियों का आभार मेनका रतन सीकरी ने व्यक्त किया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur