Jaunpur News: साढ़े 8 घण्टे हिरासत में रहने के बाद प्रमुख प्रतिनिधि को मिली जमानत

  • पूरे दिन उपजिलाधिकारी न्यायालय में रहा गहमा—गहमी

फहद खान
शाहगंज, जौनपुर। एडीओ आईएसबी संजय श्रीवास्तव से मारपीट में गिरफ्तार ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह कों गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी राजेश चौरसिया की अदालत में पेश किया गया। सायं 6 बजे जमानत मंजूर किया गया। बता दें कि प्रतिनिधि को खेतासराय पुलिस ने मंगलवार प्रात: साढ़े 9 बजे गिरफ्तार किया।
11 बजे एसडीएम कोर्ट लाया गया। काफी जद्दोजहद के बाद एसडीएम ने लगभग 6 बजे जमानत मंजूर किया। जानकारी के बाद समर्थकों तहसील मुख्यालय पर डटे रहे। बताया जाता है कि कर्मचारी संगठन के विरोध के बाद प्रतिनिधि कों गिरफ्तार किया गया। चर्चा है कि संगठन नहीं चाहता था कि प्रमुख की जमानत हो, इस हेतु दबाव बनाने हेतु जिलाधिकारी से मुलाकात भी किया। जनचर्चा है कि राजनीतिक दबाव के चलते जमानत मंजूर हुआ।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur