Jaunpur News: ब्लाककर्मी से अभद्रता करने वाले प्रमुख प्रतिनिधि आरोपी गिरफ्तार

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। विकास खण्ड शाहगंज सोंधी के सहायक विकास अधिकारी से मुजामत करना ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि को भारी पड़ गया। पीड़ित अधिकारी ने लिखित सूचना देकर कार्यवाही की मांग किया था जिसमें स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
मंगलवार की तड़के खेतासराय पुलिस टीम द्वारा आरोपित ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह पुत्र स्व. तिलकधारी सिंह निवासी सोनिकपुर थाना सरायख्वाजा को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद सम्बंधित धाराओं में चालान न्यायालय भेज दिया गया।
कर्मचारियों ने वापस लिया कार्य बहिष्कार
विकास खंड सोंधी में एडीओ आईएसबी के साथ प्रमुखपति द्वारा की गयी मारपीट एवं दुर्व्यवहार के विरोध में मंगलवार को विकास भवन जौनपुर परिसर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश, राज्य कर्मचारी महासंघ सहित जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों के हजारों कर्मचारियों व अधिकारियों ने प्रमुख प्रतिनिधि की गिरफ्तारी के लिए कार्यालय से बाहर निकलकर सांकेतिक कार्य बहिष्कार किया।
जिले के कर्मचारियों द्वारा कार्य बहिष्कार शुरू करते ही जिला प्रशासन द्वारा अवगत कराया गया कि तथाकथित आरोपी प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा चालान हेतु पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय में पेश करने हेतु भेज दिया गया है।
अभियुक्त के गिरफ्तारी की सूचना प्राप्त होते ही सामूहिक रूप से केंद्रीय नेतृत्व द्वारा तत्काल कार्य बहिष्कार के स्थगन की घोषणा करते हुए प्रकरण में जिला प्रशासन के सहयोग एवं त्वरित कार्यवाही हेतु आभार सहित धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप सिंह ने पूरी घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र में हिंसा एवं अमर्यादित आचरण के लिए कोई स्थान नहीं है। जनपद के समस्त कर्मचारियों को सुरक्षा हेतु शासन प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है।
इस अवसर पर राजीव रोशन, सुजीत सिंह, शैलेन्द्र विक्रम सिंह, डॉ फूलचंद्र कन्नौजिया, रामकृष्ण पाल, आनंद प्रकाश त्रिपाठी, विजयभान यादव, देवेश यादव, ब्रह्मजीत सिंह, प्रदीप श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार मिश्र, दुर्गेश तिवारी, सतीश सिंह, निज़ामुद्दीन, संजय चौधरी, अमर बहादुर यादव, शिवकुमार यादव, तेज़ बहादुर राना सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्य बहिष्कार आंदोलन का संचालन प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिनिस्टीरियल एसोसिएशन उत्तर प्रदेश शैलेन्द्र विक्रम सिंह माझिल ने किया।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur