Jaunpur News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक सम्पन्न

  • समस्याओं को लेकर 7 फरवरी को धरना देंगे शिक्षक: रमेश सिंह

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की जनपदीय बैठक जिलाध्यक्ष तेरस यादव की अध्यक्षता में बी.आर.पी. इण्टर कालेज में हुई जहां उच्च न्यायालय के आदेश के बाद भी तदर्थ शिक्षकों का वेतन न दिया जाना तथा अपार आई.डी. बनवाने के नाम पर जनवरी माह का वेतन बाधित करने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह ने कहा कि अपार आई.डी. के नाम पर जनवरी माह का वेतन रोका जाना पूरी तरह से तानाशाही है। संघ इसका पूरजोर विरोध करता है। 25 वर्षों से कार्यरत तदर्थ शिक्षकों का उच्च न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद अभी तक उन्हें वेतन नहीं दिया जा रहा है।
दोनों ज्वलंत समस्याओं को लेकर 7 फरवरी को पूरे प्रदेश के जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर विशाल धरना किया जायेगा तथा शिक्षा निदेशक को सम्बोधित एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जायेगा।
इसी क्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह एवं प्रदेश मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय को आदेश है कि अपार आई.डी. अभिभावकों के सहमति पर बनाया जाना चाहिए, के बाजवूद तानाशाही तरीके से शत—प्रतिशत बनवाने तथा न बनने पर वेतन रोकना सर्वथा अनुचित है। इसका पुरजोर विरोध किया जायेगा।
जिलाध्यक्ष तेरस यादव एवं कार्यकारी अध्यक्ष अतुल सिंह ने जनपद के शिक्षकों का आहृवाहन किया कि 7 फरवरी को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर पहुंचकर इस तानाशाही निर्णय पुरजोर विरोध करें।
बैठक में कोषाध्यक्ष सै0 हसन सईद, प्रधानाचार्य अनिल सिंह, मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, सुनील सिंह, दयाशंकर यादव, पारसनाथ सिंह, रविन्द्र प्रसाद मिश्रा, समर बहादुर सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur