अधिकारियों के प्रयास से आईजीआरएस रैंक में हुआ सुधार: डीएम

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने ई-डिस्ट्रिक्ट कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान डी एम ने जन-शिकायत पोर्टल के निस्तारण सम्बन्धी जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर धर्मेंद्र उपाध्याय ने जिलाधिकारी को आईजीआरएस सम्बंधी शिकायतों के निस्तारण की जानकारी देते हुए बताया कि जन-शिकायतों के निस्तारण में 127 अंकों के साथ जिले को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। इससे पहले जिले की 16वीं रैंक थी। जिस पर जिलाधिकारी ने विभाग के अधिकारियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण को लेकर आप लोगों द्वारा किये जा रहे प्रयास सफल हो रहे है। इस अवसर पर सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur