वजीरगंज पुलिस ने अवैध तमंचे के साथ एक को किया गिरफ्तार

मुसैब अख्तर
गोण्डा। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में थाना वजीरगंज पुलिस ने अभिषेक सिंह उर्फ गोलू पुत्र स्व0 हरिवंश सिंह निवासी ग्राम सेहरिया थाना वजीरगंज जनपद गोण्डा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 12 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया।
पुलिस के अनुसार व0उ0नि0 विश्वास चतुर्वेदी मय हमराह फोर्स के साथ शांति व्यवस्था ड्यूटी हेतु क्षेत्र में रवाना थे कि जमलापुर तुर्काडीहा मार्ग के पास संदिग्ध व्यक्ति को रोक—टोक कर चेक किया गया तो अभियुक्त अभिषेक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 अवैध तमंचा 12 बोर मय 1 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना वजीरगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही कर न्यायालय रवाना किया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में व0उ0नि0 विश्वास चतुर्वेदी, हे0का0 मुन्ना यादव, हे0का0 राजकरन यादव, का0 रजत सिंह शामिल रहे।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur