डा. संजय यादव
बदलापुर, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ द्वारा अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) शैलेन्द्र सिंह के दिशा निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी बदलापुर प्रतिमा वर्मा के पर्यवेक्षण में थाना बदलापुर पुलिस टीम द्वारा प्र0नि0 गजानन्द चौबे के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर थाना स्थानीय पर पंजीकृत धारा 108 बीएनएस के नामित अभियुक्त रामयश यादव पुत्र स्व0 गेल्हीराम यादव, दिलीप यादव पुत्र रामयश यादव, अनिल यादव पुत्र रामयश यादव, उर्मिला देवी पत्नी दिलीप यादव, हीरावती देवी पत्नी अनिल यादव समस्त निवासीगण ग्राम बनगाँव भूमिहार थाना बदलापुर को घर (ग्राम बनगाँव भूमिहार) से गिरफ्तार किया गया।
इसके बाद विधिक कार्यवाही करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 विवेकानन्द सिंह, उ0नि0 उदय प्रताप, हे0का0 शिवाधार भारती, हे0का0 रामधनी यादव एवं म0का0 सीमा यादव शामिल रहे।