हरिओम सिंह
मया, अयोध्या। स्थानीय विकास खण्ड स्थित मैनपुर की ग्रामसभा में आलोक उपाध्याय (वरिष्ठ भाजपा नेता) विगत 4 दिनों से चल रही अमृतमयी कथा में कथा व्यास आचार्य मसूदन दास जी अयोध्या धाम ने अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को कथा रूपी अमृत में गोता लगवाते हुए बताया कि कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के पापों का नाश होता है। कलयुग में मुक्ति का मात्र एक साधन भागवत कथा ही है। उन्होंने प्रभु के सभी अवतारों का विस्तार से वर्णन किया।
कश्यप अवतार, मत्स्य अवतार, समुद्र मंथन लक्ष्मी अवतार, अवतार प्रभु ने गज की कैसे रक्षा की ध्रुव, प्रहलाद राम अवतार कृष्ण जन्मोत्सव रुक्मणी विवाह आदि पर विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने बताया कि कलयुग में सिर्फ प्रभु के नाम ही इस भवसागर की नैया को पर कर सकता है। उन्होंने बताया कि गृहस्थ आश्रम में रहकर हम जो भक्त कर सकते हैं। वह भक्ति अन्य जगह नहीं हो सकती। सबसे बड़ा आश्रम गृहस्थ आश्रम ही है जिसमें हम परिवार समाज सबका पालन पोषण करते हुए प्रभु के नाम का जाप करते रहते हैं।
उन्होंने अपने कथा के माध्यम से बताया कि भगवान सिर्फ प्रेम के भूखे हैं। उन्हें धन दौलत आदि का दिखावा नहीं चाहिए। उन्होंने कृष्ण सुदामा की भक्ति एवं विदुर जी के स्नेह प्रेम पर भी विस्तार से चर्चा किया। उन्होंने बताया कि जब हस्तिनापुर में कृष्ण भगवान पहुंचे तो दुर्योधन ने विभिन्न प्रकार के पकवान ब्यंजन आदि बनवाए थे लेकिन प्रभु ने इन सब को छोड़कर के विदुर जी के यहां उनके प्रेम रूपी केले के छिलकों को ही ग्रहण किया और विदुर की भक्ति से प्रसन्न हुए मुख्य अजमान शीला उपाध्याय व उनके पुत्र अनिल उपाध्याय द्वारा कथा का आयोजन किया गया। क्षेत्र के विभिन्न गांव से लोग इस अमृतमई कथा को श्रवण किया। इस अमृतमयी कथा का पूरे क्षेत्र में विशेष चर्चा है।
कथा में अनिल उपाध्याय, अंशु उपाध्याय, ओम प्रकाश उपाध्याय, गणेश उपाध्याय, अनिरुद्ध उपाध्याय, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विनोद दुबे, सुरेश मिश्रा, विजय मिश्रा, आलोक नाथ तिवारी उर्फ कान्हा, कौशल किशोर तिवारी, बृज किशोर तिवारी, रामभरोस पाठक, उमाकांत उपाध्याय, मोहित उपाध्याय, सुनील उपाध्याय, राम जागीर उपाध्याय, अंशु उपाध्याय सहित तमाम क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।








