कांग्रेसियों ने मनायी सन्त शिरोमणि रविदास जी की जयन्ती

रूपा गोयल
बांदा। महान समाज सुधारक संत रविदास को कांग्रेसियों ने याद कर श्रद्धांजलि सहित पुष्पांजलि अर्पित करते हुये उन्हें याद किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष प्रद्युम्न लालू दुबे ने उनकी पंक्ति को दोहराया जिसमें कहा कि जब मन चंगा तो कठौती में गंगा, संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने स्मरण करते हुये कहा कि संत रविदास फक्कड़ स्वभाव के बडे़ संत थे।

सरलता से बहुत बड़ी बात कह देते थे। पवन देवी कोरी ने कहा कि उस समय महिला शिक्षा पर संत जी बहुत जोर दिया था। इस अवसर पर राज बहादुर गुप्ता, धीरेंद्र पाण्डेय, लवकुश निषाद, भईया लाल पटेल, राम किशोर कुशवाहा, अशोक वर्धन कर्ण, राम सजीवन गुप्ता, शब्बीर, वारसी सहित तमाम लोग रहे। उधर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सीताराम कोटार्य के निधन पर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का शोक पत्र शहर अध्यक्ष अफशाना शाह ने श्री कोटार्य के परिवार के सदस्यों को दिया। उनके साथ केपी सेन, अशोक वर्धन कर्ण, पवन देवी भी थीं।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur