मत्स्य आखेट में रोक के दौरान दी जायेगी 3 हजार की मदद

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। प्रभारी मत्स्य कार्यकारी अधिकारी जंगबहादुर पटेल द्वारा अवगत कराया गया कि मत्स्य विभाग की ओर से जून, जुलाई व अगस्त में मछलियों के शिकार को प्रतिबंधित कर दिया जाता है। इस दौरान गरीब मछुआरों को आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़ता है। इसके लिए अब इस अवधि में विभाग तीन माह तक आर्थिक मदद करेगा। आवेदन करने वाले पात्रों को प्रतिमाह तीन हजार की मदद मिलेगी। मत्स्य पालक इसके लिए 15 फरवरी तक विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur