डीएम ने विंध्याचल पहुंचकर व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, दिये निर्देश

केजी वर्मा
मिर्ज़ापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने मां विन्ध्यवासिनी देवी के धाम विन्ध्याचल पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर का निरीक्षण किया एवं ड्यूटी पर लगे मजिस्ट्रेटो व पुलिस अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी लोग यह सुनिश्चित करें कि मां के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई समस्या न होने पाए। उन्होंने कहा कि अगर किसी श्रद्धालु द्वारा कोई समस्या बताई जाती है तो उसका तत्काल निदान कराया जाए।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने पुरानी वीआईपी मार्ग के प्रथम द्वार पर दो बुजुर्ग महिलाओं को बेर बेचते हुए देखा तो उनके पास जाकर उनका हाल चाल जानते हुए जिलाधिकारी ने रुपए देकर बेर खरीदा। जिलाधिकारी ने उसी स्थान पर बेर भी खाया। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे देवेन्द्र प्रताप सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, उप जिलाधिकारी लालगंज युगांतर त्रिपाठी, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका गोवा लाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur