14 अप्रैल से शुरू होगी साप्ताहिक श्रीमद्भागवत कथा

ADVT 2025 Neeldeep Academy Jaunpur
  • दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक होगी कथा

मो. परवेज
सरेनी, रायबरेली। स्थानीय विकास खण्ड स्थित पूरे बचरी मजरे सागरखेड़ा गांव में शुक्रवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू होगी जिसकी तैयारियां विगत कई दिनों से चल रही थीं। उल्लेखनीय है कि श्री श्री 108 श्री आत्मानंद सरस्वती महाराज (स्वामी जी) कथा वाचन करेंगे।
श्रीमद्भागवत कथा 14 अप्रैल दिन शुक्रवार से 20 फरवरी दिन गुरुवार तक चलेगी। वहीं 21 फरवरी दिन शुक्रवार को पूर्णाहुति के उपरांत ब्रह्म भोज का आयोजन किया जाएगा। उक्त जानकारी श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजक मुख्य यजमान रमेशचंद्र त्रिवेदी ने दी। साथ ही कथा प्रेमियों से ससमय कथास्थल पर पहुंचकर कथा श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया।

 

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur