राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जिला जज की बैठक

गोविन्द वर्मा
बाराबंकी। आगामी 8 मार्च को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के सम्बंध में पंकज कुमार सिंह जिला जज के निर्देशन में समस्त विभागों के नामित नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की गई।बैठक में अनिल शुक्ल नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा बताया गया कि आप सभी आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाये जाने हेतु अपने विभागों में लंबित वाद को चिन्हित कर उनका निस्तारण कराएं।प्रशासनिक स्तर पर उक्त लोक अदालत का प्रचार प्रसार लेखपाल, आशा बहू, आगंनबाड़ी कार्यकर्ती से कराये। मनोरंजन विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक, समाचार पत्रों, पत्रिकाओं द्वारा भी व्यापक प्रचार प्रसार कराने हेतु सुझाव दिये गये। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्री-लिटिगेशन स्तर पर अधिक से अधिक मामलों का चिन्हांकन कर उनका निस्तारण करने हेतु भी निर्देशित किया गया। इस अवसर पर इन्द्रसेन अपर जिलाधिकारी, अखिलेश नारायण सिंह अपर पुलिस अधीक्षक, एल0डी0एम0 विवेक कुमार, रामलाल सहायक लेखाधिकारी, विवेक अवस्थी, अजय श्रीवास्तव, मनोरंजन कर विभाग से मानवेन्द्र वर्मा, श्रम विभाग से मयंक सिंह, लोक निर्माण से प्रियंक मणि, यूको बैंक से पीयूष गुप्ता, बैंक ऑफ बड़ौदा से रोहित यादव, पंजाब नैशनल बैंक से अमरेन्द्र कुमार सिंह, सिंचाई विभाग से शैलेन्द्र सिंह, विद्युत विभाग से दिनेश कुमार, सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया से दीपिका सिंह, वन विभाग से वरूण प्रताप सिंह, इण्डियन बैंक से प्रमोद सिंह, आर्यावर्त बैंक से सौरभ तिवारी, यूनियन बैंक से अधिवक्ता अमित वर्मा, नायब तहसीलदार रामनगर मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur