जितेन्द्र सिंह चौधरी/देवेन्द्र सिंह
सेवापुरी, वाराणसी। स्थानीय विकास खंड के पीएम श्री कम्पोजिट विद्यालय बेसहूपुर एवं भिटकुरी का शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार की राज्य परियोजना निदेशक आईएएस आर विमला ने धरातलीय अवलोकन किया।
इस मौके पर उन्होंने कक्षा एक एवं कक्षा दो के कक्षा शिक्षण का अवलोकन कर बच्चों से संवाद स्थापित किया। उनके द्वारा बच्चों से प्रश्न भी पूछा गया जिसका बच्चों ने बड़े उत्साह से जवाब दिया जिसकी उन्होंने प्रशंसा किया। वहीं उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न क्रिया—कलापों को धरातल स्तर पर कैसे संचालित किया जाता है।
इस विषय में काफी रुचि लेकर अपनी जिज्ञासाओं को समझने का प्रयास किया। साथ ही विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश एवं भौतिक परिवेश की सराहना कर निपुण भारत अभियान के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय यादव, खंड शिक्षा अधिकारी हरहुआ पंकज यादव, एआरपी संजय गिरी आदि उपस्थित रहे। अन्त में प्रधानाध्यापक संतोष दुबे ने अतिथियों का स्वागत किया।