-
रिसेंट ट्रेंड्स एंड स्कोप ऑफ इंजीनियरिंग विषय पर एक संवाद आयोजित
मुकेश तिवारी
झांसी। बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय में रिसेंट ट्रेंड्स एंड स्कोप ऑफ इंजीनियरिंग विषय पर एक संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल के कुलपति प्रो राजीव त्रिपाठी मुख्य वक्ता के रूप उपस्थित रहे। इस तकनीकी संवाद के दौरान प्रो त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षकों को प्रिपरेशन और प्रेजेंटेशन पर ध्यान देने पर जोर दिया। शिक्षकों को बदलते परिवेश में शिक्षण के तरीकों में आवश्यक बदलाव लाना चाहिए जिससे कक्षाओं में छात्रों की उपस्थिति में बदलाब आ सकता है। साथ ही प्रो त्रिपाठी ने शिक्षण एवं शोध कार्यों के लिए आधारभूत ज्ञान को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो मुकेश पाण्डेय ने वर्तमान समय में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की उपलब्धियों से अवगत कराया। और आज के युग में विज्ञान और तकनीकी माध्यम से किए जा रहे अत्याधुनिक नवाचारों पर वृहत रूप से चर्चा की। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की मासिक पत्रिका संचारिका का विमोचन किया गया, साथ ही रसायन विभाग द्वारा आयोजित की जा रही कांफ्रेंस के पोस्टर का रिलीज किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनुपम व्यास एवं कुलसचिव विनय कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कॉग्निजेंट कंपनी के प्रिसिंपल डाटा साइंटिस्ट डॉ अरुण शुक्ला विशिष्ट अतिथि, संकायाध्यक्ष इंजीनियरिंग प्रो एम एम सिंह सहित विज्ञान और इंजीनियरिंग के शिक्षक उपस्थित रहे।








