पखवाड़े भर पूर्व मिले शव की पहचान, माता ने कहा— बेटे की हुई है हत्या

राघवेन्द्र पाण्डेय
अमेठी। संग्रामपुर पखवाड़े भर पूर्व रेलवे ट्रैक पर मिले अज्ञात शव की पहचान हो गई है। परिजनों ने कपड़े से शव की पहचान की मृतक की माता का आरोप है कि बेटे की हत्या की गई घटना के बाद से मोबाइल गायब है, जांच की जाय तभी सच्चाई सामने आयेगी।
मालूम हो कि बीती 27 जनवरी की सुबह संग्रामपुर थाने के ठेंगहा नदी पुल के पास एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शव के पहचान का काफी प्रयास किया लेकिन मृतक की पहचान नही हो सकती।
3 दिन बाद पीएम की कार्रवाई के बाद शव का अंतिम संस्कार पुलिस ने किया था। मृतक की पहचान बुधवार को हुई युवक के गायब होने की शिकायत लेकर थाने पहुंचे परिजनों को शव की फोटो व कपड़े दिखाये गये तो परिजनों ने मृतक की पहचान कर ली। मृतक हरभजन पुत्र राम अवैध वर्मा के रूप में हुई है।
मृतक की माता प्रभावती एवं बहन क्रांति का आरोप है कि उनका भाई विदेश में नौकरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बीती 27 जनवरी को वह खेत जाने कब लिए निकला तब से घर नहीं आया।
सप्ताह भर उसके फोन पर घंटी जाती थी जो व्यक्ति फोन उठाता था। वह रांग नंबर कहकर फोन काट देता था। माता का आरोप है कि बेटे का मोबाइल पुलिस को भी नहीं मिला है। उसके नंबर की जांच की जाय सच्चाई सामने आ जायेगी। बहन का आरोप है कि भाई को बुलाकर हत्या की गई है। इसमें साजिश की गई है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अरविंद पांडेय ने बताया कि 3 दिन पहले परिजनों ने जानकारी दी सभी लोगो को लेकर थाने गया था। थाने में जब कपड़ा व फोटो दिखाया गया तो मृतक की पहचान हुई। प्रभारी निरीक्षक संदीप राय ने बताया कि घर के लोग पहचान करके चले गये। लिखित रूप से कोई जानकारी नही दी है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायती पत्र मिलने पर हर पहलू पर गहनता से जांच की जायेगी।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur