दिव्यांगों को निःशुल्क वितरण की गई ट्राई साइकिल

  • दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के द्वारा किया गया आयोजन

रूपा गोयल
बबेरू/बांदा। बबेरू ब्लाक परिसर में दिव्यांग जन सशक्तिकरण विभाग उत्तर प्रदेश के द्वारा बबेरू कमासिन, बिसंडा, तिंदवारी,विकासखंड के लाभार्थियों को शुक्रवार की दोपहर निरूशुल्क ट्राई साइकिल का वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव रहे।
वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल रहे, वहीं आए हुए अतिथियों को दिव्यांग जन कल्याण अधिकारी के द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। वहीं दिव्यांगों को सरकार के द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में दिव्यांग जनों को अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी गई। और सभी चारों विकास खंड से आए 40 दिव्यांग जनों को निशुल्क ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि विधायक विशंभर सिंह यादव व विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख रमाकांत पटेल, के द्वारा फीता काटकर दिव्यांग जनों को माला पहनकर ट्राई साइकिल का वितरण किया गया।
उसके बाद विधायक व ब्लाक प्रमुख के द्वारा हरी झंडी दिखा कर दिव्यांगों को ट्राई साइकिल के साथ रवाना किया गया। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी गरिमा अग्रवाल दिव्यांग कल्याण अधिकारी अभिषेक चौधरी, कनिष्ठ लिपिक किशन कुमार, कामता प्रसाद, राम सिया, एडीओ पंचायत राजेश कुमार सिंह, आईएसबी अनिल श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur