-
भागीदारी न्याय मोर्चा ने झांसी में की विशाल जनसभा
Report: Mukesh Tiwari
झांसी। भागीदारी न्याय मोर्चा के तत्वावधान में वीर फूलन देवी जन संगठन द्वारा जनसभा का आयोजन किया गया जिसके संयोजक राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चन्द्र निषाद थे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल राष्ट्रीय उदय पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द भारतीय मानव समाज पार्टी, बौद्ध भिक्षु सुमन्त भंते जी, गोपाल निषाद कथा वाचक आदि उपस्थित रहे। सभी लोगों ने शोषित, गरीब, वंचितों के अधिकार की बात कही।
इसी कड़ी में भारतीय मानव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष केवट रामधनी बिन्द ने कहा कि अभी तक जितनी सरकार बनी, सबने अति पिछडे, शोषित वर्ग, गरीब का सिर्फ शोषण किया है। 2027 में भागीदारी न्याय मोर्चा अब उत्तर प्रदेश में तीसरा मोर्चा बनकर जनता के बीच उभर रहा है।
राष्ट्रीय उदय पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबू राम पाल ने कहा कि सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट लागू होना चाहिए जिससे जिन पिछडे समाज को अधिकार नहीं मिला, उन्हें उनकी भागीदारी मिल सकती है। हमारी सरकार बनी तो यह पहले लागू किया जाएगा। वीर फूलन देवी जन सगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश चंद्र निषाद ने कहा कि फूलन देवी के हत्या की सीबीआई जांच होगी। इस सरकार में हर जिले में मां-बहनों के साथ बलात्कार हो रहा है। यह सरकार निकम्मा है। इसे 2027 में बदलना है।
बौद्ध भिक्षु सुमन्त भंते ने कहा कि अगर अपनी सरकार बनानी है तो यह समाज टुकड़े में है जिसे एक होना पड़ेगा तब जाकर आपको भागीदारी मिल सकती है। गोपाल निषाद ने कहा कि अपने बच्चों को शिक्षा दिलाओ तब जाकर आप का विकास होगा। इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद प्रदीप जैन मौजूद रहे जिन्होंने भागीदारी न्याय मोर्चा के कार्यों से प्रभावित होकर अपना समर्थन दिये।








