जितेन्द्र सिंह चौधरी/देवेन्द्र सिंह
सेवापुरी, वाराणसी। स्थानीय विकास खण्ड के (बहरा) भटौली गांव में रविवार को अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा की बैठक सम्पन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष लालजी पटेल रहे तो वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. वीरेन्द्र पटेल ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत संत गाडगे एवं छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। बताते चलें कि छत्रपति शिवाजी महाराज के 350वीं राजतिलक वर्षगांठ समूचे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है।
जिसके क्रम में रविवार को उक्त गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों ने संत गाडगे, महाराज सुहेलदेव, संतराम बीए एवं शिवाजी महाराज के संघर्षों पर विस्तार से चर्चा किये। कार्यक्रम के अंत में मड़ई से खपरैल तक नामक पुस्तक का विमोचन भी उपस्थित लोगों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. ओमप्रकाश ने किया। इस मौके पर जिला महामंत्री रवि शंकर पटेल, विजय पटेल, लाल बहादुर वर्मा, सदानंद पटेल, राजेंद्र प्रसाद, मंगला प्रसाद, त्रिलोचन पटेल, संतोष पटेल, सुरेश पटेल, राजहंस पटेल आदि उपस्थित रहे।