शादी के दो दिन बाद दुल्हन भागी

  • पति से किया झगड़ा, बोली- तुम्हारे साथ नहीं, प्रेमी संग रहूंगी

रविन्द्र कुमार
उरई, जालौन। कुठौंद थाना क्षेत्र के अन्तर्गत रहने वाला लक्ष्मीकांत प्राइवेट नौकरी करता है। जबकि निकिता गांव में काम करती है। निकिता के पिता की मौत हो चुकी है। इसके चलते लक्ष्मीकांत से निकिता की शादी उसकी मां मंजू ने करीब 8 महीने पहले तय की थी। निकिता घर में सबसे बड़ी है। लक्ष्मीकांत की शादी 13 फरवरी को छोटी सुरावली गांव की रहने वाली निकिता से एक गेस्ट हाउस में हुई थी। शादी की सभी रस्में विधि-विधान से संपन्न हुई। 7 फेरे लेने के बाद 14 फरवरी को विदाई हुई। इसके बाद लक्ष्मीकांत के साथ नई नवेली दुल्हन निकिता अपनी ससुराल पहुंची। यहां पर उसने शनिवार रात को सुहागरात पर ही पति लक्ष्मीकांत से झगड़ा शुरू कर दिया। पति से कहने लगी कि उसके साथ न रहकर अपने प्रेमी के साथ रहेगी। फिर अगले दिन पत्नी अपनी मां के साथ भाग गई।
पति लक्ष्मीकांत ने तुरंत डायल-112 पर सूचना देकर कुठौंद थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसका कहना है कि अगर लड़की के घर वालों को उसके प्रेमी के बारे में पता था, तो उन्होंने शादी क्यों कराई? मेरी जिंदगी क्यों बर्बाद की? वह अब निकिता को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे है। निकिता ने पूजा की रस्म करने से किया मना लक्ष्मीकांत ने बताया- मैं 14 फरवरी को शादी के बाद निकिता को घर ले गया। इसके बाद घर पर पूजा-अर्चना कार्यक्रम के दौरान निकिता ने पूजा की सभी रस्म करने से मनाकर दिया। साथ ही घर पर हंगामा किया।
निकिता ने कहा कि उसकी मर्जी के खिलाफ शादी की गई है। वह शादी नहीं करना चाहती थी। इस दौरान उसके प्रेमी का नाम भी सामने आया। वह बार-बार दीपक के साथ रहने की बात कह रही थी। इसके बाद निकिता की मां को बुलाकर समझाया गया। पुलिस को भी बुलाया गया, जहां पुलिस वालों के सामने भी उसने साथ रहने से मनाकर दिया। कुठौंद थाने के प्रभारी थानाध्यक्ष सुनीत मिश्रा ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। पुलिस टीम मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur