विवेक खण्ड 3—4 जन कल्याण समिति के अध्यक्ष बनाये गये वीके मिश्रा

  • रूप कुमार शर्मा को दी गयी सचिव की जिम्मेदारी

आरएल पाण्डेय
लखनऊ। गोमतीनगर विवेक खण्ड 3 व 4 जनकल्याण समिति के आम सभा की बैठक में कार्यकारिणी समिति का चुनाव सम्पन्न हुआ जहां इं वी.के. मिश्रा अध्यक्ष और रूप कुमार शर्मा सचिव चुने गये। कार्यकारिणी समिति के सदस्यों का विवरण निम्नानुसार है—— अध्यक्ष इं. वी के मिश्रा, उपाध्यक्ष ए के खण्डेलवाल, राजेश अधौलिया, आलोक मिश्रा, बाल गोविन्द पालीवाल, सचिव रूप कुमार शर्मा, संगठन सचिव सुब्रत रॉय, संयुक्त सचिव हरीश चंद्र गुप्ता, सतीश सेठ, प्रचार सचिव मनोज बोस, सांस्कृतिक सचिव निवेदिता श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष वी.के. पाण्डेय, सदस्य संदीप मुखर्जी, संतोष श्रीवास्तव, डॉ जेपी मिश्रा, केआर गुप्ता, एएल केसरवानी, अमरेन्द्र राय, डॉ प्रमोद वार्ष्णेय, हरी कुमार जैतली, शरद कपूर, अशोक जायसवाल, बीडी भट्ट, राजेश मुद्गल, सुनील सक्सेना चुने गये।
इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को आम सभा में शामिल सदस्यों ने बधाई दी। वहीं समिति के अध्यक्ष वीके मिश्रा तथा सचिव रूप कुमार शर्मा ने बताया कि समिति क्षेत्र की समस्याओं के प्रति जागरूक रहेगी और उनके निवारण हेतु प्रयासरत रहेगी।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur