अमित त्रिवेदी
हरदोई। हरदोई नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रहे विनोद सोलंकी यहां भी महिला कर्मचारियों को करते रहे परेशान कर काट देते थे वेतन और कुछ चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को देते थे संरक्षण जिनकी ख़ुमारी अभी तक नहीं उतरी है और अब शामली नगर पालिका में हुए तबादले के बाद ईओ और सफाई कर्मचारियों के बीच गंभीर विवाद सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारी अपने प्रधान के साथ अधिशासी अधिकारी से मिलने पहुंचे थे।
कर्मचारियों का कहना था कि वे महज 5 मिनट का समय चाहते थे। लेकिन अधिशासी अधिकारी ने उन्हें बाद में आने को कहकर टाल दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हो गई। कर्मचारियों का आरोप है कि अधिशासी अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की। धमकी दी कि वे जो करना चाहें कर लें। हड़ताल पर जाना चाहें, तो जा सकते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इस व्यवहार से नाराज सफाई कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में जमकर नारेबाजी की और ‘कर्मचारी एकता जिंदाबाद’ के नारे लगाए। घटना का वीडियो सामने आया है। सफाई कर्मचारी यूनियन ने इस मामले में आर-पार की लड़ाई लड़ने का ऐलान किया है।