गुरूग्राम। पूर्वांचल जन कल्याण संघ मारुति कुंज के तत्वावधान में पूर्वांचल भवन पर संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिरकत किया। इसमें महिलाओं की बड़ी भागीदारी रही। संस्थाध्यक्ष विनोद कुमार ने प्रतिनिधि इं. आरके जायसवाल से बातचीत में बताया कि पूर्वांचल जन कल्याण संघ मारुति कुंज ने पहली बार संगीतमय सुंदर काण्ड पाठ का आयोजन किया। पूजा की शुरुआत सबसे पहले संस्था के महासचिव एसपी साह से सभी देवताओं का पूजन कराया गया। तत्पश्चात संरक्षक ताराचंद तिवारी एवं अध्यक्ष विनोद कुमार सहित अन्य सदस्यों ने मिलकर सभी देवताओं का पूजना किया गया।
सुंदर काण्ड का पाठ अपने संस्था के स्थानीय कार्यकर्ताओं व सदस्यों ने किया जिसमें भागीरथ शर्मा एवं अनुज गुप्ता ने समां बांध दिया। उपस्थित सभी लोगों ने खूब आनंद लिया और कार्यक्रम की सराहना किया।
इस अवसर पर सरपंच संजय राघव, सरपंच सुरज्ञान सिंह, अमित सिंह भड़ाना सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सभी ने संस्था के इस पहल की सराहना करते हुये कहा कि किसी भी सार्वजनिक संस्था द्वारा यह पहला सुन्दर कांड पाठ का आयोजन है।