प्रमोद गोस्वामी
सन्त कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम निहालपुर में सोमवार को एक दबंग व्यक्ति ने लहसुन को खेत से उखाड़कर नष्ट कर दिया। वहां रखी लकड़ी को भी उठा ले गये। घटना की लिखित सूचना महुली पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस को दिए गए तहरीर में ग्राम निहालपुर निवासी नफीसा पत्नी शाहिद ने लिखा कि वह अपने घर के बगल में लकड़ी रखी हुई थी।
खाली जमीन में लहसुन की खेती किया था। गांव के ही एक मनबढ किस्म के व्यक्ति पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार को उसकी लहसुन की खेती को उखाड़ का नष्ट कर दिया तथा लकड़ी भी उठा ले गये। मना करने पर जान माल की धमकी दिये।
पीड़ित महिला ने यह भी बताया कि उसके पति बाहर रहते हैं। वह अपने छोटे-छोटे बच्चों के साथ घर पर अकेले रहती है। गांव के उक्त दबंग व्यक्ति द्वारा उसे देखने पर अश्लील गाना गाकर भी सुनाया जाता है और विरोध करने पर जान माल की धमकी दी जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था।