जनता दर्शन के दौरान जिलाधिकारी ने सुनीं फरियाद

एम अहमद
श्रावस्ती। जिलाधिकारी अजय द्विवेदी ने कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जनता दर्शन में आमजन की समस्याओं व शिकायतों को सुना। इस दौरान जिलाधिकारी को 15 शिकायतें प्राप्त हुई जो विभिन्न विभागों से सम्बन्धित थी। इस दौरान जिलाधिकारी के समक्ष खाद्यान्न से सम्बन्धित कुछ फरियादी अपनी शिकायतों को लेकर आये थे जिस पर जिलाधिकारी ने तत्काल जिलापूर्ति अधिकारी को फोन कर इन शिकायतों का निराकरण करने हेतु निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त अन्य प्रकरण राजस्व वादों से सम्बन्धित थे जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सम्बन्धित प्रकरणों में तत्काल समुचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान सुनिश्चित करें। साथ ही कृत कार्रवाई के बाद उन्हें भी अवगत कराना सुनिश्चित करें।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur