अब्दुल शाहिद
बहराइच। पुलिस अधीक्षक ने महाकुम्भ-2025 के दृष्टिगत भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम एवं मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम व तस्करी करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नानपारा प्रद्युम्न सिंह के निकट पर्यवेक्षण में थाना रुपईडीहा पुलिस टीम को मिली सफलता। 21 किलो 469 ग्राम नाजायज गांजा बरामद कर 3 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण व सफल अनावरण प्रभारी निरीक्षक थाना रुपईडीहा दद्दन सिंह के नेतृत्व उ0नि0 यतीन्द्र सिंह, उ०नि० अनिल यादव मय हमराही पुलिस बल चिकनिया बाजार में रोकथाम जुर्म जरायम, देखभाल क्षेत्र में मामूर थे कि सूचना पर पुलिस बल द्वारा खान पुलिया के पास दूरी करीब 15 किमी दिशा दक्षिण वहद ग्राम अड़गोडवा थाना रूपईडीहा के पास से अभियुक्तगण चन्द्र प्रकाश पुत्र ओंकार नाथ, राम समुझ पुत्र पारसनाथ एवं सोनू उर्फ़ दुर्गेश वर्मा पुत्र कचेहरी लाल समस्त निवासीगण गोपिया थाना मोतीपुर जनपद बहराइच को 21 किलो 469 ग्राम नाजायज गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। इसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर धारा 8/20 NDPS ACT पंजीकृत किया गया एवं नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुये अभियुक्तगण को पेशी हेतु न्यायालय रवाना किया गया।