पिछड़ों का नहीं होगा शोषण

पवन मिश्रा
कौशाम्बी। केन्द्रीय राज्यमंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। केंद्रीय मंत्री ने जनसभा को संबोधित कर छत्रपति शिवाजी की वीरता का बखान किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण व रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल जिले के मंझनपुर कस्बे में छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज शोषित और वंचितों की लड़ाई लड़ते-लड़ते अपने प्राणों को न्योछावर कर दिया। अपना दल कमेरा पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सोनेलाल पटेल के सिद्धांतों पर शोषण और वंचित लोगों के अधिकार और हक की लड़ाई लड़ते रहे है। देश की संसद और विधानसभा में अपना दल की भागीदारी होने से शोषित और वंचितों तथा पिछड़ा वर्ग की लड़ाई लड़ने में कामयाब हुई। उन्होंने कहा कि देश के सर्वोच्च न्यायालय उच्च न्यायालय में शोषित व वंचितों को कहीं पर स्थान नहीं दिया गया है लेकिन अपना दल कमेरा पार्टी शोषित और वंचितों के लिए हमेशा लड़ाई लड़ती रहेगी।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur