Jaunpur News: पिकअप के धक्के से बाइक सवार मामा की हुई मौत, भांजा घायल

राकेश शर्मा
खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के खेतासराय-दीदारगंज मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार मामा—भांजे गम्भीर रूप से घायल हो गये। प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र सोंधी पर ली गये जहाँ चिकित्सकों ने मामा को मृत घोषित कर दिया गया जबकि भांजे को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जनपद के दीदारगंज थाना क्षेत्र के सुघरपुर निवासी गुलशन बिन्द (23 वर्ष) पुत्र जोखन बिन्द खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा में अपनी बहन के घर एक कार्यक्रम में आए थे। रात करीब 9 बजे वापिस अपने भांजे सत्यम बिन्द (12 वर्ष) निवासी जमदहा को साथ बाइक पर बैठा कर अपने घर वापस लौट रहे थे तभी जमदहा मदरसा महमूदिया के पास विपरीत दिशा से आ रही पिकअप वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।
दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सोंधी पहुँचाया जहाँ चिकित्सक ने जोखन को मृत घोषित कर दिया वही सत्यम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मृतक गुलशन की सोनी, मोनी, चाँदनी, रानी व राधिका 5 बहनें है, उसका एक छोटा भाई अंकित है।
गुलशन अपनी एक बहन का बरक्षा कर दिया है। 23 को शादी है। गुलशन की माता का नाम मालती देवी है।इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष रामाश्रय राय ने बताया कि दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। उसका शव कब्जे में लेकर विधिक करवाई की जा रही है। दूसरे घायल को जिला अस्पताल भेजा गया है।

ADVT 2024 Gahna Kothi Jaunpur